• Fri. Jul 24th, 2026

राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र दमन के विरोध में तिफरा में कांग्रेस का हल्लाबोल

0 0
Read Time:4 Minute, 17 Second

बिलासपुर। भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों के साथ किए जा रहे दमन के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को तिफरा में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के नेतृत्व में सब्जी मंडी तिफरा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के पास आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों व युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन करने पर राहुल गांधी की गिरफ्तारी, नीट परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंताओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार देश के भविष्य यानी छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर लाखों छात्र और उनके अभिभावक चिंतित हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के हक में आवाज उठाने पहुंचे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस छात्रों और युवाओं की आवाज को दबने नहीं देगी और उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि शिक्षा और छात्रों का भविष्य किसी भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। नीट परीक्षा को लेकर देशभर के छात्र और उनके अभिभावक चिंतित हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने का काम कर रही है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है। छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस छात्र और युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज से डर गई है। जब राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाता है और जब छात्र अपने भविष्य को लेकर सवाल करते हैं तो उनके साथ दमनात्मक कार्रवाई की जाती है। सरकार को दमन की राजनीति छोड़कर छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *