• Fri. Jul 24th, 2026

अब बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर खत्म, घर बैठे ऑनलाइन करें आवेदन

0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

बिलासपुर। नए बिजली कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने नवीन विद्युत कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। उपभोक्ता अब घर बैठे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ‘मोर बिजली’ मोबाइल ऐप या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। 1 अप्रैल 2026 से लागू नई व्यवस्था के तहत नए बिजली कनेक्शन के सभी आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत किए जा रहे हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तकनीकी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सके। कंपनी के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने कहा कि बिजली कंपनी उपभोक्ता सेवाओं में लगातार नवाचार और डिजिटल तकनीक का विस्तार कर रही है। ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था से उपभोक्ताओं के समय और श्रम की बचत होगी। साथ ही पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम बनेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से नए बिजली कनेक्शन के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

जो आवेदक स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उनके लिए वितरण केंद्र, जोन और उपसंभाग कार्यालयों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। यहां पदस्थ अधिकारी और अभियंता आवेदक के मोबाइल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत करने में सहायता करेंगे। इससे कोई भी उपभोक्ता डिजिटल सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *