• Sun. Jul 26th, 2026

समाज को जोडऩे और नई ऊर्जा देने सोशल मीडिया बन सकता है प्रभावी माध्यम: अग्रवाल

0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

बिलासपुर। शहर के लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच हमर बिलासपुर द्वारा आयोजित कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट फाइनल प्रेडिक्शन कॉन्टेस्ट के विजेताओं का सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने सम्मान किया। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी, सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। विश्व कप फुटबॉल फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने 90 मिनट के खेल में 1-0 से जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले से पूर्व आयोजित प्रेडिक्शन प्रतियोगिता में कुल 432 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 208 प्रतिभागियों ने स्पेन की जीत का अनुमान लगाया। वहीं, स्पेन की 90 मिनट में 1-0 की जीत का सटीक पूर्वानुमान लगाने वाले मनीष आकाशी, विकास चौबे, सुमित पाल सलूजा, एस.एस. ठाकुर, लवलीन सलूजा, अतुल पटेल, सुरेश निर्मलकर एवं उत्तम तिवारी विजेता बने। अमर अग्रवाल ने सभी विजेताओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच और सहभागिता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने टीम हमर बिलासपुर की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग यदि सकारात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाए तो यह समाज को जोडऩे और नई ऊर्जा देने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम में ग्रुप एडमिन एवं वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी, पूर्व महापौर किशोर राय, अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक, भाजपा पदाधिकारी अनिल दुआ सहित अनेक गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *