• Mon. Jul 27th, 2026

एनटीपीसी कॉलोनी में गूंजा जय जगन्नाथ, महाप्रभु को अर्पित किया 56 भोग

0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

बिलासपुर। सीपत स्थित एनटीपीसी कॉलोनी में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रथयात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर में विराजमान हैं। इसी पावन अवसर पर एनटीपीसी कॉलोनी के भक्तों ने महाप्रभु को 56 भोग प्रसाद अर्पित कर अपनी श्रद्धा और भक्ति समर्पित की। भक्त परिवार सहित 56 प्रकार के भोग और पकवान लेकर ढोल-ताशे, भजन-कीर्तन और धर्मध्वजा के साथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा वातावरण जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा। भक्त पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। मंदिर पहुंचने पर पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार पर 56 भोग की थालियों और पकवानों से भरी टोकरियों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भक्तों का स्वागत करते हुए महाप्रसाद सेवा स्वीकार की गई। भक्तों ने कहा कि एनटीपीसी कॉलोनी में पिछले वर्ष ही भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के भव्य मंदिर की स्थापना हुई है। कॉलोनी में स्वयं महाप्रभु श्री जगन्नाथ का विराजमान होना क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है। भक्तों ने कहा कि सीपत नगर में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की उपस्थिति अद्भुत और अलौकिक है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *