• Tue. Jul 28th, 2026

बदमाश युवकों ने चलती ऑटो में बरसाई लाठी

0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second

बिलासपुर। बदमाश युवकों ने दौड़ते हुए चलती ऑटो में सवार युवक पर लाठी बरसाई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर तोरवा पुलिस बदमाश युवकों की पहचान करने में जुट गई है।
तोरवा थाना क्षेत्र के गुरुनानक चौक के पास कई युवक बाइक से ऑटो का पीछा करते हुए पहुंचे। वहां ऑटो रुकी और युवक नीचे उतरा। इसके बाद आरोपियों ने उसे घेर लिया। जान बचाने के लिए युवक सडक़ पर दौड़ता रहा, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और बीच सडक़ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पूरी घटना की किसी राहगीर ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पर तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *