• Thu. Jul 30th, 2026

कोरे पन्ने पर हस्ताक्षर और 10 माह का मानदेय रोकने का आरोप, पंच ने कलेक्टर से मांगी जांच

0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

बिलासपुर। मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत दर्राभाठा की वार्ड क्रमांक 4 की पंच हीराबाई ने सरपंच और सचिव पर कोरे रजिस्टर में जबरन हस्ताक्षर कराने तथा 10 माह का मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में हीराबाई ने बताया कि 24 जुलाई को आयोजित ग्रामसभा में गांव के विकास से जुड़े प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के बाद जब उन्होंने अपने मानदेय की मांग की, तो सरपंच और सचिव ने जल्द भुगतान का आश्वासन देते हुए किसी से चर्चा नहीं करने को कहा। उनका आरोप है कि अन्य पंचों का मानदेय दे दिया गया, लेकिन उनका 10 माह का मानदेय अब तक लंबित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रस्ताव वाले पन्ने पर हस्ताक्षर कराने के बजाय दो पन्ने खाली छोड़कर तीसरे कोरे पन्ने पर उनसे हस्ताक्षर कराए गए। विरोध करने के बावजूद सरपंच और सचिव ने उनकी बात नहीं मानी। हीराबाई का कहना है कि भविष्य में यदि उस कोरे पन्ने पर कोई प्रस्ताव दर्ज किया जाता है, तो उसे अमान्य माना जाए। पंच ने कलेक्टर से सरपंच और सचिव के खिलाफ मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने, कोरे पन्ने पर किए गए हस्ताक्षर को निरस्त मानने तथा 10 माह का लंबित मानदेय दिलाने की मांग की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिकायत को जांच के लिए तुरंत मस्तूरी जनपद सीईओ जे आर भगत को सौंपा हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *