• Thu. Jul 30th, 2026

करैत के डसने से  मासूम की मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरा के खसरिया पारा में जहरीले करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शालनी अघरिया (9), पिता लक्ष्मीप्रसाद अघरिया, गांव के प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। देर रात करीब 2:30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर में घुस आया और सो रही बच्ची की हाथ की उंगली पर डस लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर सांप पर पड़ी, जिसके बाद वे तत्काल बच्ची को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। सिम्स में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *