• Sat. Aug 1st, 2026

इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट, कुम्हार की दर्दनाक मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम मगरउछला में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां बनाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले 35 वर्षीय कुम्हार अमित प्रजापति की इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से मौत हो गई। हादसे में एक मेहनतकश कारीगर की जान चली गई, वहीं उसके दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी हमेशा के लिए उठ गया।
जानकारी के अनुसार अमित पिता गोपाल प्रजापति गांव में रहकर मिट्टी के बर्तन, मटके और मूर्तियां बनाने का काम करते थे। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर में इलेक्ट्रिक चाक से मटकी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतर गया और अमित उसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल अमित को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *