• Sat. Aug 1st, 2026

दो युवकों ने डंडे से बुजुर्ग को पीटा, मौत

0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

बिलासपुर। किराना दुकान में लेनदेन की बात को लेकर बुजुर्ग और दो ग्राहकों के बीच विवाद हो गया, जिससे गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने बीच सडक़ पर लाठी व डंडों पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच करने पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोटा पुलिस ने बताया कि ग्राम खुरदुर निवासी सिदेशी उर्फ बोधन बघेल (42) खेती-किसानी करता था। बीते 29 जुलाई की रात 9.10 बजे ग्राम खुरदूर स्थित विकास किराना स्टोर के सामने दुकान का सामान व पैसों के लेन-देन को लेकर सिरदेशी और निखिल यादव (23) व अंकुश रजक (22) के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों ने डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोधन और दोनों आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी मौके की तलाश में थे। बोधन को अकेला देखकर उन्होंने विवाद शुरू किया और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना के दौरान आसपास ग्रामीण भी मौजूद थे। मारपीट होते देख आसपास के ग्रामीण बीच-बचाव के लिए दौड़े, लेकिन तब तक दोनों आरोपी बोधन को बुरी तरह पीट चुके थे। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। हत्या की सूचना मिलते ही कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। पूछताछ में अंकुश रजक और निखिल यादव के नाम सामने आने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उनकी तलाश शुरू की। देर रात मुख्य आरोपी अंकुश रजक और निखिल यादव को गिरफ्तार किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *