• Fri. Jul 31st, 2026

मनहर को मिला भाजपा ग्रामीण जिला मुख्यालय का प्रभार

0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण जिला के सभी 14 मंडलों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के अनुमोदन उपरांत जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल द्वारा घोषित की गईं। घोषित दायित्वों के अनुसार भाजपा ग्रामीण जिला के जिला महामंत्री एस. कुमार मनहर को जिला मुख्यालय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने संगठन की गतिविधियों में और अधिक गति लाने के उद्देश्य से जिले के सभी 14 मंडलों में भी प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की है। इसके अनुसार कोटा मंडल दयाशंकर तिवारी, मध्यम सिंह राजपूत, रतनपुर मंडल महाराज सिंह नायक, मनमोहन पाण्डेय, बेलगहना मंडल तिरिथ राम यादव, धरमशिला धु्रव, करगीकला मंडल राजेश कश्यप, राजकुमार साहू, बेलतरा उत्तर मंडल विजयधर दीवान, प्रणव शर्मा समदरिया, बेलतरा दक्षिण मंडल शंकरदयाल शुक्ला, कुंती मेहर, बेलतरा पूर्व मंडल राजेन्द्र अग्रहरि, अनिल पाण्डेय, बेलतरा पश्चिम मंडल जनक देवांगन, शैल भोई, सीपत मंडल उमेश गौरहा, राधेश्याम मिश्रा,देवरी खुर्द मंडल अवधेश अग्रवाल, मन्नू सिंह, मस्तूरी मंडल हरनारायण तिवारी, लोकेशधर दीवान, जयरामनगर मंडल एस. कुमार मनहर, नागेश्वरी साहू, लोहर्सी मंडल राजकुमार साहू, सरोजनी भारद्वाज, मल्हार मंडल राज्यवर्धन कौशिक, निखिल केशरवानी को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने सभी नव-नियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा बूथ से लेकर मंडल स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *