• Sun. Aug 2nd, 2026

मैं भी स्वदेशी समर्थक डिजिटल अभियान का केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने शनिवार को तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मैं भी स्वदेशी समर्थक डिजिटल अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कहा कि स्वदेशी केवल भारतीय उत्पादों के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की आर्थिक मजबूती, सांस्कृतिक पहचान और आत्मनिर्भरता का आधार है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय उद्योगों व उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले अभियान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वदेशी से जोडऩे का संकल्प लिया और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने संसदीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं, सुझाव और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे लेकर पहुंचे। श्री साहू ने सभी लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन को संवेदनशील एवं जवाबदेह तरीके से कार्य करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े हर मुद्दे पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *