• Sun. Aug 2nd, 2026

बुजुर्ग की मौत की जांच करेगी पांच सदस्यीय टीम

0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

बिलासपुर। अपोलो अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमएचओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने प्रकरण की जांच करने के लिए कमेटी बनाई है। जिसमें पांच अधिकारियों को शामिल किया गया है। कोरबा जिला के ग्राम मलगांव निवासी राजेश कुमार जायसवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता स्वर्गीय उदय नारायण जायसवाल (81) को 14 अप्रैल 2026 को दाहिने पैर में दर्द की शिकायत के बाद अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय वे पूरी तरह होश में थे और स्वयं चलकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इलाज के दौरान 27 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे अस्पताल प्रबंधन ने उदय नारायण की मृत्यु होने की सूचना दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर ने जांच समिति का गठन किया है। डॉ. रक्षित जोगी जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जांच अधिकारी), डॉ. मनीष श्रीवास्तव ईएनटी विशेषज्ञ, डॉ. पंकज साहू अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. सौरभ शर्मा नोडल अधिकारी, सुमित्रा ध्रुव संगणक (प्रस्तुतकर्ता लिपिक) को जांच की जिम्मेदारी मिली हैं। सीएमएचओ डॉ.शुभा गरेवाल ने समिति को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत की विस्तृत जांच कर अपना प्रतिवेदन व अभिमत 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत करें। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया को बढ़ाई जाएगी। बहुत जल्द जांच कमेटी अपोलो अस्पताल जाएगी। मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर से लेकर प्रबंधन का बयान दर्ज करेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *