• Sun. Aug 2nd, 2026

व्यापार विहार की सरकारी शराब दुकान में देर रात भीषण आग 

0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित सरकारी शराब दुकान में शनिवार की देर रात भीषण आग लग गई। शराब के स्टाक तक आग पहुंच गई, जिससे ब्लास्ट होने जैसी आवाज आने लगी। गर्म होने के बाद बॉटल फुटने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना से भारी मात्रा में शराब व अन्य सामानों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ ने बताया कि रात 2.22 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन इसी दौरान आग ने अचानक और विकराल रूप ले लिया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में शराब का बड़ा स्टॉक और दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान वहां सिर्फ सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, मगर उनको भी कुछ पता नहीं चल पाया है। आग लगने से बोतलें ब्लास्ट होने लगी थी, जिससे शराब की बदबू एक किमी दूर तक महसूस किया गया।  एडिशनल कमिश्नर एक्साइज नवनीत तिवारी ने बताया कि दुकान में 80 से 90 ब्रांड की शराब का स्टॉक रखा हुआ था। फिलहाल स्टाफ स्टॉक का मिलान कर नुकसान का आकलन कर रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। व्यापार विहार क्षेत्र में पिछले एक महीने के भीतर आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले माल धक्का इलाके में दो बार आग लग चुकी है। आगजनी से व्यापारी भी परेशान हैं। दूसरी ओर ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गए हैं। आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों के साथ हाईकोर्ट परिसर में तैनात दमकल वाहन को भी मौके पर बुलाना पड़ा। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग को बुझाने में सफल हुए। अन्यथा आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने का खतरा बढ़ गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *