• Sun. Aug 2nd, 2026

फांसी के फंदे में झूली छात्रा, मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

बिलासपुर। नवमीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में परिजन ने छात्रा को फंदे से उतारकर सिम्स लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मगरपारा स्थित मरारगली में छात्रा वंशिका पांडेय (16) अंबेडकर स्कूल में पढ़ती थी। रविवार की सुबह उसके पिता मनोज पांडे काम पर चले गए। कुछ समय बाद छात्रा अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस बीच वंशिका का चचेरा भाई कमरे में पहुंचा तो उसने उसे साड़ी के फंदे से लटका देखा। उसके शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा गया। परिजन उसे तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है और मामले की जांच जारी है। पिता मनोज पांडे ने बताया कि कुछ दिनों से घर का मोबाइल खराब हो गया है। वंशिका ने मोबाइल ठीक कराने के लिए कहा था। तब उसे काम के पैसे मिलने के बाद मोबाइल सुधरवाने का भरोसा दिया था। इस बीच वंशिका ने आत्महत्या कर ली।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *