• Sun. Aug 2nd, 2026

यात्रियों की सुरक्षा में आरपीएफ की बड़ी पहल

0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

बिलासपुर। यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बिलासपुर मंडल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। रेल यात्रा को सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से आरपीएफ जवान स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चौबीसों घंटे मुस्तैद रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, परिसर और ट्रेनों में नियमित गश्त की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ यात्रियों को जरूरत पडऩे पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा यात्रियों के खोए या छूटे सामान को सुरक्षित बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का काम भी लगातार किया जा रहा है। बिलासपुर मंडल में वर्ष 2026 के जुलाई माह तक यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए चलाए गए विभिन्न अभियानों में आरपीएफ ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। चलती ट्रेन में चढऩे या उतरने के दौरान दुर्घटना का शिकार होने वाले 12 यात्रियों को आरपीएफ जवानों ने समय रहते बचाकर बड़ी अनहोनी टाली। यात्रा के दौरान अचानक अस्वस्थ हुए 7 यात्रियों को आरपीएफ ने तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। यात्रियों के छूटे हुए सामान को सुरक्षित वापस पहुंचाने के अभियान के तहत आरपीएफ ने 334 यात्रियों का 54 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान बरामद कर उनके सुपुर्द किया। स्टेशन परिसर में मिले 114 नाबालिग बच्चों, जिनमें 63 बालक और 51 बालिकाएं शामिल हैं, को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण संस्थाओं और चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया।ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत ट्रेनों में चोरी और अन्य अपराधों में शामिल 80 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *