• Mon. Aug 3rd, 2026

सद्भाव पत्रकार संघ ने तय की भविष्य की रणनीति, जांजगीर में होगी पत्रकारिता कार्यशाला

0 0
Read Time:4 Minute, 27 Second

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ द्वारा शनिवार को ईदगाह स्थित स्व. डीबी चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के पाली, कटघोरा, जैजैपुर एवं मस्तूरी के प्रदेश पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन सचिव छोटा भाई ने दीपावली के बाद जांजगीर चांपा में पत्रकारिता विषय पर कार्यशाला आयोजित करने की जिम्मेदारी ली। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को बने यह सफलतम तीसरा वर्ष है और संगठन रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार संस्थापक संरक्षक शंकर पांडेय के मार्गदर्शन में पत्रकारों के हित में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। हमें विश्वास है कि शैन:शैन: संगठन का विस्तार होते हुए आनेवाले समय में पत्रकारों के हित में नई योजनाएं बनेंगी और साकार होगी। प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पांडे ने कहा संगठन आपका अपना परिवार है, आपस में एकता एवं भाई चारा बनाए रखकर पत्रकारों के हित में कार्य करें। आगे कहा कि संगठन में महासचिव है जैसे गरिमामय पद पर जो जिम्मेदारी मुझे मिली है विश्वास दिलाता हूं कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन में अपनी दायित्व का निर्वाह करूंगा। इसके लिए आप सभी पूर्ण सहयोग की अपेक्षा रखता हूं। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रमुख सलाहकार देवदत्त तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विभिन्न संगठनों में काम करते हुए यह बात समझ में आई है कि संगठन की सफलता तभी है जब सभी साथी एकजुट रहकर पदों की गरिमा का सम्मान करें और अनुशासित रहकर बैठकों में शालीनता से अपनी बात रखें और बहुमत का पूरा-पूरा सम्मान करें। आज के समय में यह तय करना जरूरी है कि संगठन में अनुशासनहीनता और विरोध की नीति का कोई स्थान नहीं रहना चाहिए। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी साथियों से अपील की है जिन जिन साथियों का प्रदेश भर में जिस क्षेत्र में पत्रकार साथियों से पहचान हो उनसे संपर्क कर संगठन शामिल होने, संगठन का विस्तार करने प्रेरित करें। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती श्रृष्टि सिंह, प्रदेश संगठन सचिव फिरतदास महंत, प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संभाग संगठन सचिव प्रमोद अवस्थी, जिला महासचिव हेमंत सोनी, संभाग उपाध्यक्ष आमिर खान, संतोष मिश्रा, जितेन्द्र तिवारी, अल्का खाण्डेकर, संगठन सचिव हेमंत निर्मलकर आदि उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश में क्षेत्रवार प्रदेश पदाधिकारियों की सक्रियता, 2 आगामी माह सितंबर से जोर शोर से सदस्यता अभियान चलाते हुए संगठन के विस्तार , शीघ्र ही पत्रकार कार्यशाला आयोजित कराने तथा प्रदेश, संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बैठे पदाधिकारियों के कार्य एवं अनुशासित रहकर उनके अधिकारों पर चर्चा एवं जानकारी साझा किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *