• Tue. Aug 18th, 2026

एसईसीएल में तीन माह का सतर्कता अभियान शुरू

0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान की शुरुआत की गई। 17 अगस्त से 16 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। अभियान के तहत संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का शुभारंभ एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने किया। कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद वंदे मातरम्, कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सीएमडी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई। सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही किसी भी संस्थान की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि निवारक सतर्कता का उद्देश्य केवल अनियमितताओं को रोकना नहीं है, बल्कि ऐसी कार्यप्रणाली विकसित करना भी है, जिससे निर्णय प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बने। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि निवारक सतर्कता के जरिए प्रक्रियाओं और प्रणालियों को मजबूत कर संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की अवधारणा तभी प्रभावी होगी, जब ईमानदारी दैनिक कार्य व्यवहार और निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बने।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *