• Tue. Aug 18th, 2026

जिले में 3 हजार नए स्काउट-गाइड जोडऩे का लक्ष्य

0 0
Read Time:3 Minute, 35 Second

बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। संगठन की बैठक में स्काउट-गाइड इकाइयों का विस्तार करने, विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने और करीब 3 हजार नए स्काउट्स को संगठन से जोडऩे का लक्ष्य तय किया गया। इसके लिए विद्यालयों के साथ समन्वय बढ़ाने और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला संघ बिलासपुर के जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र साहू ने की। संयुक्त सचिव बीना यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) रविश गुप्ता, राज्य सहायक आयुक्त (स्काउट) राकेश सोंथालिया, विजय कुमार यादव और भूपेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में स्काउटिंग को विद्यालयों और समुदाय से जोडऩे के साथ विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। प्रत्येक विकासखंड में बैठक आयोजित कर गतिविधियों की समीक्षा करने तथा प्राचार्यों, शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय संचालकों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि स्काउटिंग के जरिए बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और चरित्र निर्माण को बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, ड्रेस और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर करने के साथ नियमित रूप से उनसे संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए समूह गठन, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को सक्रिय रूप से जोडऩे तथा मासिक बैठकों को नियमित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा रिकॉर्ड तैयार करने और अपडेट करने, विद्यालयों में संचालित स्काउट-गाइड इकाइयों की जानकारी जुटाने तथा विकासखंड स्तर की गतिविधियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अजय कौशिक, जिला मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) डॉ. नवनीत कौशिक, एपीसी समग्र शिक्षा एवं सहायक जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती आरती राय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित स्काउट एवं गाइड के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *