• Fri. Aug 28th, 2026

वन्यप्राणी के हमले में युवक की मौत, मंत्री तोखन ने परिजनों को दी 6 लाख की सहायता

0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व में हिंसक वन्यप्राणी के हमले में ग्राम बांधा निवासी करीब 25 वर्षीय धरमजीत धृतलहरे की मौत के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार ग्राम बांधा के चार युवक अचानकमार टाइगर रिजर्व गए थे। इसी दौरान आरक्षित वन कक्ष क्रमांक-98 के पहाड़ी क्षेत्र में हिंसक वन्यप्राणी के हमले में धरमजीत की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री साहू ने दिल्ली से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पीडि़त परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर परिवार को टीसीएफ से 25 हजार की अग्रिम सहायता दी जा चुकी है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 5.75 लाख की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। इस तरह परिवार को कुल 6 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी। ग्राम बांधा पहुंचकर मंत्री श्री साहू ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *