• Fri. Aug 28th, 2026

उज्ज्वला गैस ने बिंदेश्वरी धुएं से मुक्त होकर बना रहीं पकवान

0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

बिलासपुर। उज्ज्वला गैस योजना ने शहर की श्रीमती बिंदेश्वरी राजपूत के घर की रसोई का तौर-तरीका बदल दिया है। पहले लकड़ी और गोबर के कंडों से चूल्हा जलाकर खाना बनाने वाली बिंदेश्वरी अब गैस सिलेंडर पर आसानी से परिवार के लिए भोजन और त्योहार के पकवान तैयार कर रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके घर में भी पर्व की तैयारियां चल रही हैं और वे गैस पर तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बना रही हैं। बिंदेश्वरी ने बताया कि उज्ज्वला योजना का लाभ मिलने से पहले खाना बनाते समय रसोई धुएं से भर जाती थी। धुएं के कारण आंखों में जलन होती थी और लंबे समय तक चूल्हे के सामने बैठकर खाना बनाना मुश्किल होता था। कई बार धुएं के कारण रसोई में ज्यादा देर तक रहना भी परेशानी भरा हो जाता था। गैस कनेक्शन मिलने के बाद अब खाना बनाने में पहले की तुलना में कम समय लगता है। रसोई धुएं से मुक्त रहती है और परिवार के सदस्यों को भी राहत मिली है। बिंदेश्वरी के लिए त्योहारों पर विशेष पकवान तैयार करना भी पहले की अपेक्षा आसान हो गया है। रक्षाबंधन को लेकर उन्होंने बताया कि इस बार गैस की सुविधा से पर्व की तैयारियां काफी सहज हो गई हैं। बिना धुएं और ज्यादा मेहनत के वे अपने परिवार के लिए पसंदीदा व्यंजन तैयार कर रही हैं। बिंदेश्वरी ने उज्ज्वला गैस योजना की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन से उनकी रसोई में सुविधा और स्वच्छता के साथ त्योहार की खुशियां भी बढ़ी हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *