• Fri. Aug 28th, 2026

ओखर गोधाम में 3 दिन में 6 पशुओं की मौत, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी

0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गोधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच पूरी हो गई है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया। जांच रिपोर्ट कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन दिनों में कुल 6 पशुओं की मौत हुई, जिनमें 4 की मृत्यु वृद्धावस्था और 2 की अन्य कारणों से होना पाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने गोधाम पहुंचकर पशुओं की स्थिति का जायजा लिया और पोस्टमार्टम के साथ आवश्यक जांच की। जांच के दौरान लगातार बारिश के कारण गौधाम परिसर में जलभराव और जमीन प्रभावित होने की स्थिति भी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार यहां पहले 21 अगस्त को पशुओं को विस्थापित किया गया था। फिलहाल गौधाम में ग्राम पंचायत ओखर के करीब 300 पशु मौजूद हैं। पशुओं की सुरक्षा को देखते हुए ग्राम पंचायत सरपंच की सहमति से सभी करीब 300 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने और चराने के लिए बाहर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की निगरानी लगातार जारी रखने की बात कही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *