Read Time:1 Minute, 12 Second
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए सघन टिकट जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बिलासपुर स्टेशन के साथ रायगढ़-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में जांच की गई। अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन और यहां से गुजरने वाली 21 ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। इस दौरान कुल 277 मामले पकड़े गए और 1 लाख 79 हजार 260 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जांच में बिना टिकट यात्रा के 202 मामलों से 1 लाख 55 हजार 875 रुपए, अनियमित टिकट के 26 मामलों से 18 हजार 235 रुपए और बिना बुक किए लगेज के 49 मामलों से 5 हजार 150 रुपए जुर्माना वसूला गया।
Post Views: 1