बिलासपुर। टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से विशेष आध्यात्मिक क्लास आयोजित की गई। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी ने जीवन में मानवीय मूल्यों और सहयोग के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि जेब में कोई नोट हो या न हो, लेकिन जीवन में सहयोग का नोट जरूर होना चाहिए। दूसरों की गलतियों को बार-बार याद करने के बजाय उन्हें सुधारने का अवसर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोग दूसरों की खूबियों को भूलकर छोटी-छोटी कमियों को याद रखते हैं, जिससे रिश्तों में कड़वाहट आती है और मानसिक शांति प्रभावित होती है। उन्होंने फटे नोट का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे नोट को फेंकने के बजाय टेप लगाकर संभाला जाता है, वैसे ही रिश्तों में आई दरार को सहयोग और समझदारी से भरना चाहिए। स्वाति दीदी ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से आत्मिक शक्ति बढ़ती है और क्षमा, सकारात्मकता व सहयोग की भावना विकसित होती है।
दूसरों की गलतियां नहीं, उनका सहयोग नोट करें: स्वाति दीदी
Read Time:1 Minute, 34 Second