• Tue. Sep 1st, 2026

तीन कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में सोमवार को तीन कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल और पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें उनके समस्त देय भुगतान का चेक भी प्रदान किया गया। मुख्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के लाइब्रेरियन विवेक सिंह चंदेल, ईएनटी विभाग के सहायक अभियंता आलोक कुमार जायसवाल और सामग्री प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ डीईओ जसपर कार्ल को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शीर्ष प्रबंधन ने सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यकाल और योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, कार्यकुशलता और समर्पण से ही कंपनी लगातार सफलता की ओर बढ़ी है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का योगदान कंपनी हमेशा याद रखेगी। प्रबंधन ने सभी के सपरिवार सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय है और सभी एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रस्तुत करते हुए मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *