• Tue. Sep 1st, 2026

पुणे-हडपसर यार्ड में इंटरलॉकिंग कार्य, ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव

0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

बिलासपुर। मध्य रेलवे के पुणे और हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन के कमीशनिंग से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला है, जबकि कुछ को बीच रास्ते में समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा। कई ट्रेनों के रवाना होने के समय में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को पुणे से लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी और मनमाड होते हुए हावड़ा जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को मनमाड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत और लोनावला के परिवर्तित मार्ग से पुणे पहुंचेगी। 2 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस दौंड स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इसके विपरीत 4 अक्टूबर को पुणे से चलने वाली ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस दौंड स्टेशन से प्रारंभ होगी। पुणे से 21 सितंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 12221 दुरंतो एक्सप्रेस निर्धारित समय से 1 घंटे 45 मिनट देर से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस 19 सितंबर को 30 मिनट, 20 सितंबर को 2 घंटे, 3 अक्टूबर को 50 मिनट और 4 अक्टूबर को 1 घंटे 55 मिनट विलंब से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20151 हडपसर-रीवा एक्सप्रेस 24 सितंबर को 45 मिनट और 1 अक्टूबर को 1 घंटे 45 मिनट की देरी से रवाना होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *