• Sat. Sep 5th, 2026

हांडी बांधते समय हाईटेंशन तार की करंट से झुलसा युवक, सिम्स में भर्ती

0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second

बिलासपुर। जन्माष्टमी के उत्सव की तैयारी करने के दौरान शुक्रवार को दही हांडी बांधते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया है। वहां मौजूद लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में ऊंचाई से नीचे उतारे और सिम्स में भर्ती कराया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। राजीव गांधी चौक में जन्माष्टमी के अवसर पर दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। शुक्रवार को रेहान खान मेन रोड स्थित गेट के ऊपर चढक़र दही हांडी बांध रहा था। गेट के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। हांडी बांधते समय रेहान खान का ध्यान तार की ओर नहीं गया। इस बीच अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। जोरदार करंट लगने के बाद रेहान खान बेहोश होकर गेट के उपर ही लटक गया। करीब दस मिनट तक ऊंचाई पर ही फंसा रहा। अचानक हुए हादसे से वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। लोगों ने सीढ़ी की व्यवस्था कर युवक को नीचे उतरा गया। उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। दही-हांडी की तैयारी के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे और हाईटेंशन लाइन के इतने करीब काम कैसे किया जा रहा था। पुलिस हादसे के कारणों और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कर रही है। दूसरी घटना में बरेला स्थित माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले मटका फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान एक छात्र हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर झुलस गया। सातवीं कक्षा का छात्र वैभव जायसवाल (13) निवासी बिरगांव मटकी बांधने के लिए ऊपर चढ़ा। कार्यक्रम स्थल के ऊपर से 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। मटकी बांधने के दौरान छात्र विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके चेहरे पर भी चोट आई है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया। उसे तत्काल बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *