• Sat. Sep 5th, 2026

लूटपाट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

बिलासपुर। चाकू की नोंक पर बाइक सवार युवक के साथ लूटपाट करने वाला एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आईफोन मोबाइल बरामद किया गया है। इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। मस्तूरी पुलिस ने बताया कि पीडि़त राजीव कौशिक ने रिपोर्ट दर्ज किराया कि 2 सितंबर को अपने दोस्त निरंजन कौशिक व राज केंवट के साथ बाइक से गतौरा कोलवाशरी ड्यूटी जा रहे थे। शाम 5.40 बजे कर्रा रेलवे अडर ब्रिज के नीचे पहुंचे थे। उसी समय फरहदा की ओर से आ रही स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रोककर चाकू दिखाकर गाली गलौच करते हुए राज केंवट के आईफोन मोबाइल को छिनने लगे। जब राजीव व उसके अन्य साथियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से वार कर दिया और आईफोन मोबाइल को लूटकर फरार हो गए। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए है। पीडि़त राजीव कौशिक, निरंजन कौशिक, राज केंवट के गर्दन व भुजा में चोंटे आई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार ध्रुव (27)निवासी बुटापारा तोरवा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस टीम ने जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले के एक आरोपी तक पहुंची। आरोपी राजकुमार ने पूछताछ करने पर अपने साथी शिवम निवासी देवरीडीह तोरवा के साथा मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *