• Tue. Sep 8th, 2026

10 हजार विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के 10 हजार अधिकारी- कर्मचारी शासन के ऊर्जा विभाग के आदेश पत्र के उपरांत भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू नहीं किए जाने पर 11 सितंबर से क्षेत्रीय तथा मुख्यालय स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। एचटीपीपी स्थित इरेक्टर हास्टल में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी संगठन के 12 संगठन के गठित अधिकार मंच की बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आंदोलन के तहत क्षेत्रीय तथा मुख्यालय स्तर पर धरना प्रदर्शन व आमसभा कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी राजेश पांडे, प्रांतीय महासचिव इंजी मनोज वर्मा, इंजी सुशील यदु, इंजी शशांक करमहे, पत्रोपाधी संगठन से इंजी महेंद्र साहू, इंजी मनोज पटेल,आरक्षित वर्ग अधिकारी- कर्मचारी संघ के इंजी पाटले, प्रवीण भगत,फेडरेशन एक से प्रांतीय महासचिव आरसी चेट्टी, सरोज राठौर, पवन दास, घनश्याम साहू, मनोज वर्मा, जनता यूनियन से प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, सम्मेलाल श्रीवास, अरुण सागर, फेडरेशन इंटक 56 से प्रांतीय अध्यक्ष राम इकबाल सिंह, सहदेव दास, क्रांति पटेल, तकनीकी एकता यूनियन से प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र मालाकार, ललित पटेल, आफिसर एसोसिएशन से श्रद्धा पिल्लई, निमिष मेहर, तकनीकी कर्मचारी संघ से प्रांतीय अध्यक्ष देव कुमार बंजारे, संजय नाथ तिवारी, हेमंत साहू, पारस डहरिया, डाक्टर एसोसिएशन से डा रेनू कौशिक, डाक्टर पूनम कुजूर उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *