• Tue. Sep 8th, 2026

बैंक मैनेजर से मिलकर पोते ने बुजुर्ग के खाते से निकाले 7.25 लाख रुपए

0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

बिलासपुर। बैंक मैनेजर के साथ मिलकर पोता अपने बुजुर्ग दादा के खाते से 7 लाख 25 हजार रुपए निकलवा लिए हैं। इसके बारे में पता चला तो बुजुर्ग न्याय के लिए जिला प्रशासन के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उमाशंकर दुबे (85 ) का पंजाब नेशनल बैंक में पिछले 20 वर्षों से खाता संचालित है। बैंक में पांच लाख रुपए की फिक्स डिपाजिट थी, जिसमें पोता प्रशांत दुबे नामिनी था। बचत खाते में भी करीब दो लाख रुपए और दिसंबर माह की 25 हजार रुपए की पेंशन राशि जमा थी। बुजुर्ग का कहना है कि पोते ने बैंक के शाखा प्रबंधक और एक पूर्व फौजी रिटायर कैशियर की मिलीभगत से कुल 7.25 लाख रुपये निकाल लिए। पीडि़त अपनी पेंशन और खाते की जानकारी लेने बैंक पहुंचे तो टालमटोल किया गया। बाद में जानकारी मिली कि पेंशन का भुगतान दर्शाया जा चुका है। हिसाब मांगा तो उनसे अभद्रता की गई और बैंक से बाहर निकाल दिया गया। अपनी जमा पूंजी वापस पाने बुजुर्ग लाठी टेकते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम, एसपी और आईजी कार्यालय में भी लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव में उन्हें न्याय के लिए हर दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली है। न्याय नहीं मिलने से परेशान उमाशंकर दुबे अपने साथ हुए फर्जीवाडा के बारे में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्चे बांटकर लोगों को अपनी आपबीती बता रहे हैं। पर्चों में उन्होंने पूरे मामले का उल्लेख करते हुए नागरिकों से ऐसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही वरिष्ठ नागरिक संरक्षण नियमों के तहत जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *