• Thu. Sep 10th, 2026

नेपाल आपदा पीडि़तों की के लिए बिलासपुर ने जुटाए 72 हजार रुपए

0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

बिलासपुर। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिलासपुर में मानवीय पहल शुरू की गई है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा ने कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में सहयोग राशि एकत्र करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया। अभियान के पहले ही दिन अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों के सहयोग से 72 हजार 600 रुपए जुटाए गए। अभियान की शुरुआत कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं सहयोग राशि देकर की। इसके बाद रेडक्रॉस की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर, पुरानी व नई कंपोजिट बिल्डिंग, जिला न्यायालय और जिला पंचायत परिसर पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वेच्छा से सहायता देने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीडि़तों की मदद के लिए आगे आना सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने का आग्रह किया। रेडक्रॉस का यह अभियान अगले 10 दिनों तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा। एकत्रित राशि राज्य शाखा रायपुर के माध्यम से नेपाल के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। अभियान में रेडक्रॉस पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ सरकंडा स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *