• Thu. Sep 10th, 2026

आस्था की ट्रेन से अयोध्या रवाना हुए 850 श्रद्धालु

0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुधवार को भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान स्टेशन परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए स्टेशन पर विशेष आयोजन किया गया। गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ दर्शनार्थियों का स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ धाम भी जाएंगे। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के लोगों को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इसे आस्था और श्रद्धा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने इसे जीवन का यादगार अवसर बताया और योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने, ठहरने, मंदिर दर्शन, भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। यात्रा में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी साथ रहेगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के तीर्थयात्रियों का दल 21 सितम्बर को रेलवे स्टेशन से मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा 21 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक चलेगी। इस यात्रा में जिले के 375 तीर्थयात्री एवं 11 शासकीय अनुरक्षक शामिल होंगे। सभी श्रद्धालुओं को निर्धारित तिथि पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजन, परित्यक्ता एवं विधवा श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *