• Mon. Sep 14th, 2026

सरकंडा क्षेत्र में कम्प्यूटर सिस्टम चोरी के मामले में नाबालिग गिरफ्तार

0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

बिलासपुर। एक्टिविटी सेंटर से कम्प्यूटर सिस्टम चोरी करने वाला आरोपी नाबालिग को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से दो सिस्टम बरामद किया गया है। पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रक्षण गृह भेज दिया है। सरकंडा पुलिस ने बताया कि जूना बिलासपुर कतियापारा निवासी स्वाति गुप्ता (29) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह इमलीभाठा स्थित मितवा संस्था के बाल भवन में एक्टिविटी सेंटर संचालित करती हैं। 10 सितंबर की रात 8 बजे से 11 सितंबर की सुबह 9.30 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा बाल भवन की खिडक़ी से अंदर प्रवेश कर 2 मॉनिटर, 1 माउस,1 एक्सटेंशन बॉक्स कीमत 30 हजार रुपए को चोरी कर ले गया है। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह के दायरे में आए एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। नाबालिग बालक ने अपराध करना स्वीकार किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *