• Fri. Sep 18th, 2026

1600 मीडिया कर्मियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

बिलासपुर। माउंट आबू में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में देशभर से पहुंचे करीब 1600 मीडिया कर्मियों और प्रतिनिधियों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। सम्मेलन में बिलासपुर की बीके मंजू दीदी ने मीडिया एवं पीआर विंग की छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। मंजू दीदी ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपनी लेखनी, संवाद और डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज में सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मीडिया की पहुंच व्यापक होने के कारण सामाजिक जागरूकता में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मेलन में ‘दैनिक जीवन में आध्यात्म और राजयोग से अष्ट शक्तियों की प्राप्ति’ विषय पर दो मेडिटेशन सत्र भी आयोजित किए गए। मंजू दीदी ने राजयोग के माध्यम से मन को सकारात्मक दिशा देने और आंतरिक शक्तियों को जागृत करने के अभ्यास कराए। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता अपनाने का मार्गदर्शन दिया गया। 10 और 11 सितंबर को आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन एवं समन्वय में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीडिया एवं पीआर विंग की पंजाब जोन की जोनल कोऑर्डिनेटर बीके पूनम दीदी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन में बीके ईश्वरी बहन ने राजयोग सत्र के समन्वय और बीके विक्रम भाई ने कार्यालयीन सेवाओं में सहयोग किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *