• Tue. Oct 13th, 2026

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने कलेक्टर ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

बिलासपुर । मतदाता सूची में नए और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने पात्र नागरिकों की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर पात्र नागरिकों की पहचान करेंगे। विशेष रूप से ऐसे लोगों को सूची में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है, जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान विलोपित, अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित और मृत मतदाताओं से संबंधित जानकारी भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। अभियान के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं में पढऩे वाले 17 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों से फॉर्म-6 भरवाया जाएगा, ताकि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। इसके अलावा कॉलेजों में पढऩे वाले 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे विद्यार्थियों का भी पंजीयन किया जाएगा, जिनका नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हुआ है। पात्र नागरिक मतदाता पंजीयन के लिए ईसीआईनेट, वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभियान के दौरान आवेदन के लिए अलग से घोषणा पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी। कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से छूटे हुए मतदाताओं की पहचान कर संबंधित बीएलओ से संपर्क कराने को कहा। बैठक में निर्वाचन से जुड़े अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *