• Tue. Oct 13th, 2026

जनता को गुमराह कर राजनीतिक दुकान चमकाने का प्रयास कर रहे कांग्रेसी नेता : मोहित जायसवाल

0 0
Read Time:4 Minute, 28 Second

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जमीन सीमांकन विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा जिला ग्रामीण ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं जिला महामंत्री जनक देवांगन ने कांग्रेस नेताओं पर जनता का ध्यान भटकाने, विधायक का नाम अनावश्यक रूप से विवाद में घसीटने और राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए मुद्दे को तूल देने का आरोप लगाया है।
भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि जनता द्वारा बार-बार नकारे जा रहे कांग्रेस नेता अब विवादों के सहारे अपनी राजनीतिक दुकान चमकाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। दरअसल, उनका मकसद जमीन विवाद का समाधान नहीं, बल्कि बेलतरा विधायक का नाम उछालकर अपना राजनीतिक कद बढ़ाना है। जनता सब देख रही है और कांग्रेस की इस अवसरवादी राजनीति को अच्छी तरह समझती है। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वयं बेशकीमती शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जों के सवालों का सामना कर रहे हैं, उन्हें दूसरों को नैतिकता, न्याय और नीति का पाठ पढ़ाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सीमांकन जैसे प्रशासनिक विषय को राजनीतिक हथियार बनाकर जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कांग्रेस को वास्तव में न्याय की चिंता है, तो उसे तथ्यों और नियमों के आधार पर बात करनी चाहिए, न कि राजनीतिक प्रोपेगेंडा के जरिए जनता को भ्रमित करना चाहिए। भाजपा जिला ग्रामीण महामंत्री जनक देवांगन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन लोगों की राजनीतिक दुकान बंद होने की नौबत आ गई है, जिनकी राजनीति सत्ता के संरक्षण और कथित अवैध कमाई के सहारे चलती रही है। पंचायतों में ठेकेदारी व्यवस्था पर नियंत्रण, अवैध उत्खनन पर कार्रवाई और सरकारी व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयासों से ऐसे तत्वों की बेचैनी बढ़ी है। यही वजह है कि विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय कुछ कांग्रेसी नेता विवादों को हवा देकर अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह समझना चाहिए कि भाजपा सरकार में न अवैध कब्जों को राजनीतिक संरक्षण मिलेगा और न ही सरकारी जमीन को निजी जागीर समझने वालों को मनमानी करने की छूट मिलेगी। कानून अपना काम करेगा और किसी भी मामले में दोष तय करने का आधार राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि तथ्य, दस्तावेज और विधिसम्मत प्रक्रिया होगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि बेलतरा की जनता को राजनीतिक नौटंकी नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और न्याय चाहिए। कांग्रेस को यदि जनता के हितों की इतनी ही चिंता है, तो उसे बेबुनियाद आरोपों की राजनीति छोड़कर तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए। विधायक का नाम उछालने से न किसी का राजनीतिक कद बढ़ेगा और न ही तथ्यों को बदला जा सकेगा। कांग्रेस जितना अधिक भ्रम फैलाएगी, जनता के सामने उसकी राजनीतिक हताशा उतनी ही स्पष्ट होती जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *