• Sun. Oct 18th, 2026

साइबर ठगी की मिली थी 11 शिकायतें, आरोपी गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

बिलासपुर। साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट के माध्यम से फर्जीवाड़ा करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर व वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिले में संचालित फर्जी एवं संदिग्ध म्यूल खातों की गहन जांच व प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल समन्वय के माध्यम से आईडीएफसी फस्र्ट बैंक के एक संदिग्ध बैंक खाता क्रमांक 10216095723 के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पोर्टल में दर्ज विभिन्न साइबर ठगी की शिकायतों (कुल 11 शिकायतें) से भारी मात्रा में फ्रॉड राशि जमा व स्थानांतरित होने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त संदिग्ध खाता साहू बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के नाम से पंजीकृत है, जिसका प्रोपराइटर व आरोपी संजय कुमार साहू (35) निवासी सेमरताल, गांधी चौक थाना कोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय कुमार साहू ने अपने फरार साथी के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोपियों द्वारा विभिन्न प्रलोभन देकर व साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से पीडि़तों के खातों से अवैध रूप से राशि अपने म्यूल बैंक खातों में जमा कराई जाती थी। यूपीआई एटीएम के माध्यम से आहरित कर आपस में बांट लिया जाता था।  मामले में थाना सरकंडा द्वारा अपराध क्रमांक 1485/2026 पंजीकृत कर धारा 61(2), 317(5), 318(4), 323, 3(5) बीएनएस व धारा 66 डीआईटी एक्ट के तहत विवेचना में लिया गया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश में सरकंडा पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपराध स्वीकार किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *