• Sun. Oct 18th, 2026

चैतन्य देवियों की झांकी देखने उमड़ रहे भक्त

0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

बिलासपुर। नवरात्र के अवसर पर राजकिशोर नगर स्थित शिव-अनुराग भवन में चैतन्य देवियों की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार सडक़ निर्माण और धूल की समस्या के कारण झांकी को सडक़ से हटाकर हॉल के भीतर सजाया गया है। स्थान बदलने के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ब्रह्माकुमारी के टिकरापारा और राजकिशोर नगर सेवाकेंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झांकी में नौ चैतन्य देवियों के सुसज्जित स्वरूप प्रस्तुत किए गए हैं। इसके साथ सहस्त्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। परिवार सहित पहुंच रहे भक्त देवी स्वरूपों के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। देवियों का आकर्षक श्रृंगार और व्यवस्थित सजावट पूरे परिसर को भक्तिमय बना रही है। श्रद्धालु झांकी के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में भी रुचि दिखा रहे हैं। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को देवी आराधना के साथ जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नवरात्र के दौरान लगातार पहुंच रहे श्रद्धालुओं से आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल बना हुआ है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *