• Sun. Oct 18th, 2026

ध्वजा यात्रा में विधायक ने 10 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

बिलासपुर। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में मां महामाया के प्रति अटूट आस्था, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर निकली शारदीय नवरात्रि की भव्य ध्वजा यात्रा अपने सातवें व अंतिम दिन की ओर अग्रसर है। यात्रा के छठवें दिन लोफन्दी, लक्षनपुर और गोंदईया में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, वहीं रानीगांव में माता के जगराते ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अब कल सातवें दिन रानीगांव से प्रारंभ होकर यह यात्रा रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचेगी, जहां पावन ध्वजा अर्पण के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन होगा। ध्वजा यात्रा के लोफन्दी पहुंचने पर सरपंच अयोध्या देवांगन के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। ग्राम की महिलाओं ने माता के रथ के आगे-आगे फूल बिछाकर श्रद्धा और भक्ति के साथ स्वागत किया। पुष्पों से सजी राह, माता के जयकारों और ग्रामीणों के आत्मीय अभिनंदन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मातृशक्ति की सहभागिता ने इस आयोजन की धार्मिक गरिमा को और बढ़ाया। यात्रा के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने लक्षनपुर में विधायक निधि से 10 लाख की लागत से बसीन पाट में निर्मित बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया। गोंदईया में ध्वजा यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ग्राम की महिलाओं ने अपने घरों के सामने आकर्षक रंगोली और पारंपरिक अल्पना बनाकर माता के आगमन का अभिनंदन किया। माँ महामाया के जसगीतों पर महिलाएं और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। गांव की गलियों में सजी रंगोलियों और गूंजते जयकारों ने पूरे ग्राम को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। दिनभर की यात्रा के बाद रानीगांव में रात्रि विश्राम हुआ। यहां सचिन तिवारी व उनकी टीम ने माता के जगराते की शानदार प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों और माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु देर रात तक माता की भक्ति में लीन रहे। जगराते की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने ध्वजा यात्रा के छठवें दिन को यादगार बना दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *