• Sun. Oct 18th, 2026

तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

बिलासपुर। पूर्व मंत्री व विधायक के सगे भाई समेत तीन लोगों को कुचलने वाला आरोपी पिकअप चालक व सवार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। बीते 15 अक्टूबर की सुबह 6 बजे के बीच मुंगेली जिला के ग्राम दशरंगपुर के मुख्य मार्ग पर सफेद रंग की महिंद्रा वीरों गाड़ी क्रमांक डब्लयूबी 25 जेड 5623 के ड्राइवर ने पर तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए दशरंगपुर निवासी अधीनदास मोहले (65), बल्लू बघेल (56) और मुंगेली के भाठापारा (रेहूँटा) निवासी गंगाराम टंडन को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग जांच शुरू की। मृतकों के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी रायगढ़ की ओर से ओडिशा होते हुए पश्चिम बंगाल भाग रहे हैं। इसके बाद मुंगेली साइबर टीम और थाना जरहागांव पुलिस की संयुक्त टीम रवाना हुई। रायगढ़ पुलिस की साइबर टीम की मदद से संदिग्ध वाहन को ओडिशा बॉर्डर के पास रोककर चालक और उसमें सवार तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपी नबजीत दास, अनंता विश्वास, कानु विश्वास और सौरव मल्लिक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 14 अक्टूबर को बकरी खरीदने के लिए मुंगेली आ रहे थे। 15 अक्टूबर की सुबह उनका वाहन दशरंगपुर पहुंचा था। वाहन नबजीत दास चला रहा था, जबकि अनंता विश्वास, कानु विश्वास और सौरव मल्लिक उसके साथ मौजूद थे। सुबह मुख्य सडक़ खाली देखकर साथियों ने चालक को तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए कहा। इसके बाद चालक ने वाहन को खतरनाक तरीके से विपरीत दिशा में चलाया और सडक़ किनारे खड़े तीनों लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चारों वाहन सहित मौके से फरार हो गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *