• Thu. Oct 22nd, 2026

कृष्ण विहार में नन्हे बच्चों ने किया रावण दहन

0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

बिलासपुर। यदुनंदन नगर तिफरा स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में दशहरा पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के नन्हे बच्चों ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों की पहल ने आयोजन को खास बना दिया। रावण दहन देखने के लिए कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पूरे जोश के साथ रावण दहन की परंपरा निभाई। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। रावण दहन के साथ ही पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कॉलोनीवासियों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। कृष्ण विहार कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम ने दशहरे की खुशियों को और बढ़ा दिया। नन्हे बच्चों द्वारा रावण दहन किया जाना आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। उत्साह और उमंग के बीच लोगों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में ओंकार उपाध्याय, दिवांश ठाकुर, श्रेया ठाकुर, श्रीयांशी अग्रवाल, पृषा अग्रवाल, रूचि साहू, सुमेर साहू, निकहत का योगदान रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *