• Thu. Oct 22nd, 2026

दीवार तोडक़र शराब दुकान में घुसे चोर, 14,400 रुपए का माल पार

0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान की सुरक्षा में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने शराब की बोतलों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत 14,400 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। दुकान के सुपरवाइजर सुजीत चतुर्वेदी 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। जांच करने पर दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी और शराब की बोतलें गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। चोर एक पेटी प्लेन मदिरा के 48 पाव, 8 पीएम ब्लैक की चार बोतलें, ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व, मेड ऑफ प्रीमियम और व्हाइट एंड ब्लू ब्रांड की शराब ले गए। इनकी कीमत कुल 10,040 रुपए बताई गई है। इसके अलावा गल्ले में रखे 4,360 रुपए भी गायब मिले। सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *