• Sun. Oct 25th, 2026

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान की तैयारी तेज, बिलासपुर प्रभारी 27 को आएंगे

0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के प्रभारी नितिन ने बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की समीक्षा की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से बिलासपुर का प्रभार संभालने वाले नवकिशोर पटनायक 27 अक्टूबर को शहर पहुंचेंगे। बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने और अभियान को गति देने पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस की आगामी राजनीतिक गतिविधियों में 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय रैली भी शामिल है। इस रैली में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। पार्टी का कहना है कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर लगातार तैयारियां की जा रही हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *