• Sun. Oct 25th, 2026

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 9 लोग हुए घायल

0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

बिलासपुर। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हत्या करने की नीयत से लाठी, राड व अन्य हाथियारों से हमला कर दिया। जिससे दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में तखतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तखतपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम पूरा निवासी देवेन्द्र साहू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पूर्व में देवी प्रसाद साहू व उसके भाई के साथ विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर देवी प्रसाद साहू, राजेश साहू , रूपेश साहू व उसके अन्य साथी घर के सामने आकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। देवेंद्र ने गाली देने से मना किया तो देवी प्रसाद साहू व अन्य लोगों ने हत्या करने की नीयत से लाठी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से देवेंद्र साहू उसके पिता नोहर साहू , जीजा प्रेम सागर साहू, बड़े भाई हिमांशु साहू, मां अनुराधा साहू, भाभी प्रतिमा साहू , बहन आंचल साहू को गंभीर चोटें आई है। दूसरा पक्ष के ग्राम पूरा निवासी कृष्णा साहू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना की रात घर के सामने हिमांशु साहू व अन्य लोग गाली गलौज कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने गाली देने से मना किया तो हिमांशु साहू ,नोहर साहू, देवेन्द्र साहू द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का लात, डण्डा से मारपीट की। कृष्णा का बेटा देवी प्रसाद साहू बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई। मारपीट से कृष्णा साहू, देवी प्रसाद साहू को चोटें आई हैं। दोनों पक्ष के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *