• Sun. Oct 25th, 2026

शरद पूर्णिमा कल, बेलगहना में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second

हनुमान अग्रवाल द्वारा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को बेलगहना के सिद्ध बाबा आश्रम और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शरदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था के साथ संगीत और परंपराओं से जुड़ा यह उत्सव हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। आयोजन में इस बार भी हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। पहाड़ी पर स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में शास्त्रीय संगीत की विशेष महफिल सजेगी। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। रात 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं, मुख्य बस्ती स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रात 12 बजे के बाद दमा रोगियों को दवा मिश्रित खीर दी जाएगी। इसके लिए आयोजन समिति ने 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। शरद पूर्णिमा पर यहां रात्रिकालीन मेला भी लगता है, जिसमें हर साल 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *