• Sun. Nov 15th, 2026

सीवीआरयू में सात दिन चला पर्यावरण संरक्षण अभियान

0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय में सात दिवसीय ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ मनाया गया। मिशन लाइफ के तहत 1 से 7 नवंबर तक चले इस अभियान में जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, प्लास्टिक मुक्त परिसर, मिलेट्स और ई-कचरे के सुरक्षित निपटान जैसे विषयों पर गतिविधियां आयोजित की गईं। रमन ग्रीन क्लब और सेंटर फॉर रिन्यूएबल ग्रीन एनर्जी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। अभियान की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ से हुई। इसके बाद सौर ऊर्जा उत्पादों का प्रदर्शन, जल संरक्षण पर राष्ट्रीय वेबिनार और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिलेट्स के पोषण एवं पर्यावरणीय महत्व पर परिचर्चा भी हुई। अभियान के दौरान एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के पुनर्चक्रण के प्रति जागरूक किया गया। अंतिम दिन स्वच्छता एवं जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और कोटा क्षेत्र के नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अपनी जीवनशैली में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनानी चाहिए। कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में सतत विकास के लिए विभिन्न केंद्र और प्रकल्प संचालित हैं, जहां विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी दी जाती है। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. जयशंकर यादव और डॉ. रत्नेश तिवारी ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *