• Sun. Nov 15th, 2026

रेल हादसों की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

बिलासपुर। रेल परिचालन में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने कर्मचारियों को जागरूक करने की पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में 13 नवंबर को अकलतरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों को दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष अग्रवाल सहित संरक्षा सलाहकार उपस्थित रहे। स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गेटमैन, पाइंटमैन, तकनीशियन और आरपीएफ सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में शंटिंग, वर्कसाइट प्रोटेक्शन, ओएचई ब्लॉक, इंटरलॉकिंग, लोड स्टेबलिंग और स्पेड जैसी महत्वपूर्ण संरक्षा प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों को अग्निशमन, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया गया। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष अग्रवाल ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान संरक्षा नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें। उन्होंने शॉर्टकट अपनाने से बचने और निर्धारित समय-सीमा में सावधानीपूर्वक कार्य पूरा करने की हिदायत दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *