• Sun. Nov 15th, 2026

पाढ़ी में कांग्रेस का महा-जनसैलाब: स्मार्ट मीटर के खिलाफ गरजी जनता, सत्ता पक्ष के लोगों के उड़े होश

0 0
Read Time:5 Minute, 39 Second

पंडरिया। पंडरिया ग्रामीण मंडल के ग्राम पाढ़ी में शनिवार को आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ जनचौपाल व जनसंवाद कार्यक्रम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चला, लेकिन भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी। पाढ़ी में उमड़े इस जनसैलाब को देखकर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के नेता सकते में आ गए। उक्त कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

पाढ़ी गांव का कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा था। कुर्सियां कम पड़ गईं, लोग खड़े होकर, ट्रैक्टर-ट्रालियों पर बैठकर, पेड़ों की छांव में खड़े होकर कार्यक्रम सुनते रहे। मंडल के 20 से अधिक गांवों से बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी, बूथ लेवल एजेंट, जिला व प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि पहुंचे थे।

वोट बचाओ पर गरजे वक्ता

परिसंवाद में प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि वोटर लिस्ट से गरीबों के नाम काटना लोकतंत्र की हत्या है। मंच से *अर्जुन तिवारी, प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया* ने कहा – “अगर वोट बचेगा तो देश बचेगा। हम एक भी गरीब का वोट कटने नहीं देंगे। जिसके पास कागज नहीं, वो भी इस देश का नागरिक है। गांव की गवाही ही सबसे बड़ा कागज है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री तिवारी ने आगे अपने प्रभावी उदबोधन में कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं कथित वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आम जनता के बीच जागरूकता फैलाना है। जन चौपाल के माध्यम से नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प लोकतंत्र बचाना और प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा करना है।”

उनकी इस बात पर पूरी भीड़ ने तालियों और नारों से पंडाल गूंजा दिया – *वोट बचाओ-देश बचाओ, वोट बचाओ-देश बचाओ।*

स्मार्ट मीटर के खिलाफ पारित हुआ जन प्रस्ताव

कार्यक्रम का सबसे बड़ा धमाका तब हुआ, जब स्मार्ट मीटर के विरोध में जन प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा बलपूर्वक स्मार्ट मीटर लगवाया जा रहा है। इससे गरीबों का बिल बढ़ रहा है। जनता ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन किया और हाथ उठाकर स्मार्ट मीटर का विरोध किया।

मंच से ऐलान हुआ – “पाढ़ी मंडल में बिना जनता की सहमति के स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।”

वरिष्ठों का हुआ सम्मान, नेहरू जी को किया याद

कार्यक्रम में पंडरिया ग्रामीण मंडल के वरिष्ठ कांग्रेसजनों का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया। बुजुर्ग कांग्रेसजनों के सम्मान के दौरान पूरा पंडाल भावुक हो गया।

इसके बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी ने ही इस देश को लोकतंत्र और संविधान दिया, आज उसी को बचाने की लड़ाई लड़नी है।

मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक आयोजन

इस पूरे ऐतिहासिक कार्यक्रम की अगुवाई *सुभाष गोस्वामी, प्रभारी मंडल अध्यक्ष, पंडरिया ग्रामीण मंडल* ने की। उन्होंने कहा – “पाढ़ी ने आज बता दिया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता सोया नहीं है। ये भीड़ बता रही है कि गांव-गांव में कांग्रेस की लहर है। विपक्ष को अब समझ आ गया होगा कि पंडरिया ग्रामीण मंडल में कांग्रेस को हराना आसान नहीं है।”

कार्यक्रम के अंत में दीपावली- दशहरा मिलन समारोह हुआ। सभी ने एक-दूसरे को दशहरा-दीपावली की बधाई दी। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, लेकिन लोग देर तक एक ही बात कहते रहे – *पाढ़ी में आज इतिहास बन गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *