• Sun. Nov 15th, 2026

महादेव सट्टा : सौरभ चंद्राकर से पूछताछ शुरू

0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप से जुड़े अवैध कारोबार का दायरा लगातार बढ़ता गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिए अब तक 92 हजार करोड़ रुपए से अधिक की अपराध की कमाई होने का अनुमान है। अक्टूबर 2023 में पहली अभियोजन शिकायत दर्ज होने के बाद भी बेटिंग का कारोबार जारी रहा। जांच में नए प्लेटफॉर्म और अन्य लोगों की भूमिका सामने आने के बाद कमाई का अनुमान कई गुना बढ़ गया है। इसी मामले में ईडी ने ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर सात दिन की रिमांड पर लिया है। रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत ने पूछताछ के लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। ईडी के अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही उससे पूछताछ कर सकेंगे। इस दौरान उसके वकील ऐसी जगह मौजूद रहेंगे, जहां से वे पूछताछ की प्रक्रिया देख सकें। अदालत ने सौरभ को प्रताड़ित नहीं करने और मारपीट से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, वकील और परिवार के सदस्य प्रतिदिन शाम 5 से 5.30 बजे तक उससे मुलाकात कर सकेंगे। ईडी ने अदालत को बताया कि शुरुआती जांच में अपराध की कमाई का अनुमान 10 से 11 हजार करोड़ रुपए था, लेकिन आगे की पड़ताल में Skyexchange, हरिशंकर टिबरेवाल और अन्य लोगों की भूमिका सामने आई। इससे बेटिंग नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन का दायरा बढ़ता गया। अब एजेंसी सौरभ से मनी लॉन्ड्रिंग और दूसरे बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े आर्थिक लेनदेन के संबंध में पूछताछ करेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *