• Thu. Mar 26th, 2026

सेवानिवृत हुए ध्रुव चंद्रा के विदाई समारोह में उपस्थित हुए वरिष्ठ पत्रकार साथी

0 0
Read Time:4 Minute, 30 Second

बिलासपुर :— राजस्व मंडल विभाग में शुक्रवार 28 जून को वाहन चालक के पद पर पदस्थ ध्रुव चंद्रा का रिटायरमेंट हुआ जिनका विदाई समारोह विभाग में बड़े ही धूमधाम से और अनोखे अंदाज में ऐतिहासिक रूप से दिया। सर्वप्रथम विभाग के प्रत्येक कर्मचारीयों ने मिलकर ध्रुव चंद्रा के साथ एवं वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में पौधारोपण का कार्य किया। तत्पश्चात सभा भवन में सभी लोगों ने साल पुष्प नारियल आदि उपहार से उनका सम्मान किया फिर सभी लोगों ने अपने-अपने अंदाज में उनके साथ बीते हुए यादों को साझा किया ।पूरा विभाग खुशी के साथ-साथ बजा गाजा के साथ उनको विदाई दिया।

इसी कड़ी में राजस्व मंडल के अपर सचिव ने विदाई कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए ध्रुव चंद्रा की शालीनता और ईमानदारी का उल्लेख किया।ध्रुव चंद्रा के बचपन के साथी मधुर कांत ने भी बचपन की यादों को साझा किया तथा उपस्थित लोगों को उनके कई घटना का जिक्र करते हुए उनके अच्छाइयों से अवगत कराया। उनके साथी मनोज गुप्ता ने भी बचपन से जुड़े हुए पारिवारिक रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि हम सब बचपन से लेकर आज तक एक परिवार की तरह हर सुख दुख में एक साथ उपस्थित रहते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार तथा छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने भी ध्रुव चंद्रा के साथ कई बीते हुए घटना का जिक्र करते हुए उपस्थित लोगों के साथ साझा किया तथा ध्रुव चंद्र के सहयोगात्मक कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि ध्रुव चंद्रा एक मिलनसार, मृदभाषी और सहयोगी व्यक्ति के धनी हैं हम आशा करते हैं इनका साथ और सहयोग हम सब को हमेशा बल देता रहेगा।

सभी लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य, उज्जवल स्वास्थ्य की कामना करते हुए अच्छे से जीवन यापन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मंच का संचालन पी. राव कम्प्यूटर शाखा ने बहुत ही सुंदर तरीके से संचालित किया।ध्रुव चंद्रा ने भी कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगों का धन्यवाद प्रेषित किया।

बिदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर सचिव अभिषेक दीवान, विजय वर्मा, एम पद्मावती, उत्कर्ष वाजपेई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिया केसरवानी, हनु यादव, सुनील यादव, एवं अन्य सभी राजस्व मंडल कर्मचारी तथा उनके मित्रगणों में मधुरकांत शर्मा, मनोज गुप्ता, निशु सोनी, समीर केसरवानी, गोल्डी बग्गा,समीम रिजवी, राजेश श्रीवास,सुनील ठाकुर, विजय सुद, मनोज अग्रवाल, प्रमोद पहाड़ी पत्रकारगण में वरिष्ठ पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाशचंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव विनय मिश्रा, संभागीय मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारी सदस्य भारती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सिंह तथा रिटायर्ड सम्माननीय शिक्षक चंद्र कुमार निर्णेजक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed