• Thu. Mar 26th, 2026

पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर किया था ₹3 लाख रुपये का ठगी करने वाले आरोपी प्रेम खरें गिरफ्तार

0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

बिलासपुर // प्रार्थी गनराज कुमार सूर्यवंशी ने दिनांक 21.01.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 01. प्रेम खरे पिता राधेश्याम खरे उम्र 35 साल 02. बृजेश गुप्ता पिता प्रीतम गुप्ता उम्र 32 साल साकिनान सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर के द्वारा प्रार्थी को पुलिस विभाग में नौकरी लगवा दूंगा कहकर दिनांक 16.05.2018 को 03 लाख रु का ठगी किया गया था। जॉइनिंग लेटर नहीं मिलने से और न ही पैसा वापस किये जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान दिनांक 13.02.2021 को प्रेम खरे पिता राधेश्याम खरे उम्र 35 साल साकिन सीपत थाना सीपत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी बृजेश गुप्ता घटना दिनांक से फरार था। जिसे थाना सीपत एवं थाना कोटा पुलिस टीम के द्वारा लगातार पतासाजी किया जा रहा था फरार आरोपी को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल, उप. निरी.ओंकारधर दीवान, आरक्षक चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदानहै ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed